|
udaan
मेरे हौसलों की उड़ान आँधियों के संग आई है, तुम ये ना समझो की इनमें सिर्फ अलफाजों कि गहराई है, ये तो मेरे अश्क़ है जिन्होने हवाओं को पुकारा है, ये सिर्फ ठंडी बूंदे नही मेरे जीने का सहारा है, हर झोके को बस एक मुस्कुराहट का इंतजार होता है, और हर मुस्कुराहट से मेरे हौसलों का आंगन गुलजार होता है, हर एक बूँद प्यासी मिट्टी से मिलकर एक खुशबू छोड़ जाती है, और कुछ पाने का एहसास दे मेरे मन को महकती है, मैं इन बातों को सिर्फ एहसास न कहती, क्यों कि ये तो वो फरिश्ता है, जो मुझमे उड़ान जगाती है, जो मुझे जीतना सिखाती है.........................................
|
|